RRB Station Master Recruitment 2026 – 1265 Posts, Apply Online (CEN 08/2026)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर (Level 6) के पदों के लिए CEN 08/2026 जारी किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुरुआती वेतन ₹35,400 है।

Overview

भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Boards (RRB)
विज्ञापन संख्या CEN 08/2026
पद का नाम Station Master
कुल पद 1,265 (RRB-वार तालिका के अनुसार)
योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री
पे लेवल / वेतन Level 6 / ₹35,400
आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे)

महत्वपूर्ण तिथियाँ

Employment News में सूचना 24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार (Modification) की विंडो 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026
परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी

वैकेंसी का वर्ग-वार विवरण (सभी RRB)

UR SC ST OBC EWS कुल
542 176 104 296 147 1,265

पूर्व सैनिकों (ExSM) के लिए 133 पद इसी कुल संख्या में शामिल हैं।

RRB-वार वैकेंसी (आवेदन इसी के आधार पर करना है)

क्र. RRB ज़ोन UR SC ST OBC EWS कुल
1 Ahmedabad WR 13 5 2 7 4 31
2 Ajmer NWR 23 3 1 7 15 49
3 Ajmer WCR 6 1 0 4 1 12
4 Prayagraj NCR 44 15 7 28 10 104
5 Prayagraj NR 3 1 1 2 1 8
6 Bengaluru SWR 52 12 10 22 6 102
7 Bhopal WCR 21 8 2 13 5 49
8 Bhopal WR 5 2 1 4 1 13
9 Bhubaneswar ECoR 9 2 1 4 7 23
10 Bilaspur CR 6 0 2 1 3 12
11 Bilaspur SECR 23 7 4 13 5 52
12 Chandigarh NR 19 3 1 4 1 28
13 Chennai SR 47 19 8 32 13 119
14 Gorakhpur NER 1 4 9 0 4 18
15 Guwahati NFR 16 5 2 10 4 37
16 Jammu-Srinagar NR 50 18 9 33 12 122
17 Kolkata ER 11 5 3 9 4 32
18 Kolkata SER 3 0 0 1 1 5
19 Malda ER 0 0 4 0 0 4
20 Mumbai CR 54 18 11 32 10 125
21 Mumbai SCR 19 4 2 0 3 28
22 Mumbai WR 10 3 2 7 2 24
23 Muzaffarpur ECR 5 2 1 4 2 14
24 Patna ECR 5 2 5 3 2 17
25 Ranchi ECR 6 2 1 4 2 15
26 Ranchi SER 4 7 0 1 0 12
27 Secunderabad SCR 3 1 1 0 0 5
28 Secunderabad SCoR 32 6 3 12 12 65
29 Siliguri NFR 10 4 2 7 3 26
30 Thiruvananthapuram SR 42 17 9 32 14 114
कुल 542 176 104 296 147 1,265

रेलवे ज़ोन-वार वैकेंसी (सभी RRB मिलाकर)

रेलवे ज़ोन किन RRB से पद (संख्या) UR SC ST OBC EWS कुल
SR (दक्षिणी) Chennai (119), Thiruvananthapuram (114) 89 36 17 64 27 233
NR (उत्तरी) Jammu-Srinagar (122), Chandigarh (28), Prayagraj (8) 72 22 11 39 14 158
CR (मध्य) Mumbai (125), Bilaspur (12) 60 18 13 33 13 137
NCR (उत्तर मध्य) Prayagraj (104) 44 15 7 28 10 104
SWR (दक्षिण पश्चिम) Bengaluru (102) 52 12 10 22 6 102
WR (पश्चिम) Ahmedabad (31), Mumbai (24), Bhopal (13) 28 10 5 18 7 68
SCoR (दक्षिण तटीय) Secunderabad (65) 32 6 3 12 12 65
NFR (पूर्वोत्तर सीमांत) Guwahati (37), Siliguri (26) 26 9 4 17 7 63
WCR (पश्चिम मध्य) Bhopal (49), Ajmer (12) 27 9 2 17 6 61
SECR (दक्षिण पूर्व मध्य) Bilaspur (52) 23 7 4 13 5 52
NWR (उत्तर पश्चिम) Ajmer (49) 23 3 1 7 15 49
ECR (पूर्व मध्य) Patna (17), Ranchi (15), Muzaffarpur (14) 16 6 7 11 6 46
ER (पूर्वी) Kolkata (32), Malda (4) 11 5 7 9 4 36
SCR (दक्षिण मध्य) Mumbai (28), Secunderabad (5) 22 5 3 0 3 33
ECoR (पूर्व तटीय) Bhubaneswar (23) 9 2 1 4 7 23
NER (पूर्वोत्तर) Gorakhpur (18) 1 4 9 0 4 18
SER (दक्षिण पूर्व) Ranchi (12), Kolkata (5) 7 7 0 2 1 17
कुल 542 176 104 296 147 1,265

आवेदन ज़ोन में नहीं, RRB में करना होता है। एक RRB के अंदर कई ज़ोन की वैकेंसी हो सकती है (जैसे Ranchi RRB में ECR के 15 और SER के 12 पद)। आवेदन के समय चुने हुए RRB के भीतर अपनी ज़ोन-प्राथमिकता का क्रम भरना होगा। RRB एक बार चुनने के बाद बदला नहीं जा सकता।

आवेदन शुल्क

सामान्य / OBC / EWS (पुरुष) ₹500 (CBT में बैठने पर ₹400 वापस, बैंक चार्ज काटकर)
महिला / ट्रांसजेंडर / पूर्व सैनिक / SC / ST / अल्पसंख्यक / EBC ₹250 (CBT में बैठने पर पूरा वापस, बैंक चार्ज काटकर)
फॉर्म में सुधार का शुल्क ₹250 प्रति बार (वापस नहीं होगा)
  • भुगतान केवल ऑनलाइन (इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI) से होगा।
  • रिफंड सिर्फ आधार से जुड़े बैंक खाते में आएगा, इसलिए आवेदन के समय आधार वेरिफाई करें।
  • जिन उम्मीदवारों का आवेदन अधूरा या रद्द हुआ, उन्हें शुल्क वापस नहीं मिलेगा।

आयु सीमा (01.01.2027 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष, अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • जन्म तिथि सामान्य / EWS: 02.01.1994 से 01.01.2007 के बीच
  • जन्म तिथि OBC-NCL: 02.01.1991 से 01.01.2007 के बीच
  • जन्म तिथि SC / ST: 02.01.1989 से 01.01.2007 के बीच
  • अनारक्षित (UR) पदों पर आवेदन करने वाले SC/ST/OBC उम्मीदवारों को आयु छूट नहीं मिलेगी।
  • पूर्व सैनिक, रेलवे के Group C कर्मचारी और विधवा/तलाकशुदा महिलाओं को नियमानुसार अलग छूट है। पूरी तालिका नोटिफिकेशन के पैरा 8.3 में है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास 25 नवंबर 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। फाइनल रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते।

चयन प्रक्रिया

  1. CBT (Computer Based Test): एक चरण की परीक्षा।
  2. CBAT (Computer Based Aptitude Test): CBT की मेरिट के आधार पर पदों के 8 गुना उम्मीदवार (हर वर्ग से) बुलाए जाएंगे।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  4. मेडिकल जाँच

फाइनल मेरिट में CBT के अंक का 70% और CBAT के अंक का 30% जोड़ा जाएगा। केवल CBAT पास करने वाले ही मेरिट में आएंगे।

CBT परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न
बेसिक साइंस, गणित और विश्लेषणात्मक क्षमता (गणित 30 + डेटा एनालिसिस 30) 60
लॉजिकल कैपेबिलिटी (लॉजिकल रीज़निंग + अंग्रेज़ी रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन) 20
मेंटल रीज़निंग 20
कुल 100 प्रश्न, 120 मिनट
  • हर प्रश्न 1 अंक का है। गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा।
  • न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक: UR और EWS 40%, OBC और SC 30%, ST 25%।
  • CBAT में हर टेस्ट बैटरी में कम से कम 42 T-Score लाना ज़रूरी है (किसी वर्ग को छूट नहीं)। CBAT में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
  • परीक्षा अंग्रेज़ी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी। भाषा आवेदन के समय चुननी होगी और बाद में बदली नहीं जा सकेगी।

मेडिकल मानक (A-2)

  • दूर की नज़र: 6/9, 6/9 (बिना चश्मे के)। नज़दीक की नज़र: Sn 0.6 (बिना चश्मे के)।
  • कलर विज़न, बाइनोक्युलर विज़न और नाइट विज़न का सामान्य होना ज़रूरी है।
  • जिन्होंने LASIK या आँख की कोई सुधारात्मक सर्जरी करवाई है, वे स्टेशन मास्टर पद के लिए पात्र नहीं हैं।
  • CBAT के दिन नेत्र विशेषज्ञ का Annexure-VI वाला विज़न सर्टिफिकेट मूल रूप में लाना होगा, वरना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
  • यह पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. rrbapply.gov.in पर जाएँ और CEN 08/2026 का लिंक खोलें।
  2. पहले से RRB खाता है तो उसी से लॉगिन करें। नहीं है तो “Create an Account” करें। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालें, ये बाद में बदले नहीं जा सकते।
  3. DigiLocker या आधार से पहचान सत्यापित करें।
  4. नाम, पिता/माता का नाम और जन्म तिथि 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरें।
  5. सिर्फ एक RRB चुनें और अपनी ज़ोन की प्राथमिकता का क्रम भरें। एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर सारे आवेदन रद्द होंगे और परीक्षाओं से रोक लग सकती है।
  6. लाइव फोटो खींचें और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  7. फॉर्म सबमिट करके ऑनलाइन शुल्क जमा करें। शुल्क जमा होने पर ही आवेदन मान्य होगा।
  8. फॉर्म का PDF सेव करें और रजिस्ट्रेशन नंबर संभाल कर रखें।

फोटो और हस्ताक्षर के नियम

  • फोटो: पुरानी फोटो अपलोड नहीं होगी, आवेदन के समय वेबकैम या फोन के फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो खिंचेगी। पीछे साफ़ सफेद दीवार हो, गहरे रंग के कपड़े पहनें, टोपी, मास्क और चश्मा न लगाएं, आँखें खुली रखें।
  • हस्ताक्षर: सफेद कागज़ पर काली स्याही से करें। साइन चलते हाथ की लिखावट (cursive) में हो, CAPITAL या अलग-अलग अक्षरों में नहीं।
  • फाइल JPG/JPEG में, साइज़ 30 KB से 49 KB के बीच, कम से कम 140 x 60 पिक्सल और 100 DPI स्कैनिंग।
  • हस्ताक्षर आगे की सभी परीक्षाओं, DV और मेडिकल में भी वैसे ही रहने चाहिए।

दस्तावेज़ सत्यापन के लिए ज़रूरी कागज़ात

  • 10वीं का प्रमाणपत्र और ग्रेजुएशन की मार्कशीट/डिग्री
  • SC/ST जाति प्रमाणपत्र (Annexure-I), OBC-NCL प्रमाणपत्र (Annexure-II, 01.04.2026 या उसके बाद का) और स्व-घोषणा (Annexure-IIA)
  • EWS के लिए आय व संपत्ति प्रमाणपत्र (Annexure-III, वित्त वर्ष 2025-26 का)
  • EBC शुल्क छूट के लिए आय प्रमाणपत्र या BPL कार्ड (Annexure-IV), 25.11.2026 तक का बना हुआ
  • अल्पसंख्यक छूट के लिए स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र (Annexure-V)
  • LASIK न करवाने का स्व-घोषणा पत्र (Annexure-VI B)
  • वर्तमान पते का प्रमाण और मूल फोटो पहचान पत्र

ज़रूरी सावधानियाँ

  • आवेदन अंतिम दिन के लिए न छोड़ें, आखिरी दिनों में वेबसाइट धीमी हो सकती है।

Important Links

Apply Online Click Here
Official Notification PDF (CEN 08/2026) Click Here
Official RRB Website Click Here

हेल्पलाइन

ईमेल: rrb.help@csc.gov.in | फोन: 9592001188 / 01725653333 (सुबह 10 से शाम 5 बजे, कार्यदिवसों में)

डिस्क्लेमर: यह जानकारी RRB के CEN 08/2026 से ली गई है। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ज़रूर पढ़ें। jobhind.com किसी सरकारी संस्था से संबंधित नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top